Saturday 17 December 2016

पूज्य मोरारी बापू - राम कथा प्रथम दिन

#मानस_किन्नर
जो शिव होगा वही अर्धनारीश्वर हो सकता है।

हम अपने चश्मों को स्वच्छ करें और देखें की इनमें भी भगवान है।

इस कथा की विशेष प्रसन्नता मेरी व्यासपीठ को है, तलगाजडा आज गदगद है।

#पूज्यनीया लछ्मी नारायण त्रिपाठी आप महामंडलेश्वर है मै चाहता हूं कि आप मंच पर बैठे।

प्रेम पत्र शाश्वत होते हैं, प्रमाण पत्र दो कौड़ी के होते हैं।

अहिल्याओं के उद्धार की राम की यात्रा आज लछ्मी नारायण त्रिपाठी तक पहुंची है।

मेरी पूरी पृथ्वी प्रसन्नता से  भर जाय तब तक मुझे जीना है।

किन्नर का दोष नहीं ये पापबस नहीं श्रापबस है, ये श्राप के कारण हुआ, आप दोषी नहीं है।

सबसे बड़ा तप है अपमान सहन करना।

किन्नर शिव स्तुति के सबसे बड़े गायक हैं।

किन्नर मनुष्य जाति से उपर है।

हमने जो किन्नरों को समाज से उपेक्षित रखा है उसीका प्रायश्चित करने की 9 दिन की कथा है।

अमृत पीने से लोग दीर्घायु होते हैं, अमर तो ज़हर पीने वाले होते हैं।

राम के कंठ में जब जानकी ने जयमाला डाली तब किन्नरों ने आशीर्वाद दिया।

जो राम को आशीर्वाद दे वो आम को आशीर्वाद न दे सके?
बापू की ऐतिहासिक मानस किन्नर रामकथा के कुछ सूत्र।